नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु नशा तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुऐ दौराने चैकिंग उप निरीक्षक कृष्णा गिरी द्वारा मय टीम चकलुवा स्थित लोहे के पुल से 100 मीटर आगे हल्द्वानी की ओर अभियुक्त करन सागर पुत्र स्व0 सुरेश सागर निवासी लामाचौड़ थाना मुखानी जनपद नैनताल उम्र-25 वर्ष को वाहन संख्या UK 04 K 5189 होण्डा सिटी कार में 280 ग्राम चरस तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया । उक्त संबंध में थाना कालाढूंगी में FIR NO. 126/2024 धारा 8/20/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
अभियुक्त से पूछताछ
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह पूर्व में भी अवैध चरस तस्करी में थाना मुखानी से वर्ष 2021 में जेल जा चुका है,
आपराधिक इतिहास
उक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में नशे के संबंध में 04 अभियोग पंजीकृत है।
बरामदगी का विवरण
1- 280 ग्राम चरस
2- वाहन कार संख्या UK 04 K 5189 होंडा सिटी
















Leave a Reply