एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने रामनगर क्षेत्र में झपट्टामार गिरोह का किया खुलासा 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधिविवादित संरक्षण में, पुलिस ने 70 CCTV खंगालकर किया खुलासा 70 से अधिक CCTV खगाले, आरोपियों से बहुमूल्य मंगलसूत्र व बाइक बरामद |

नैनीताल | वादी विशन सिंह बिष्ट पुत्र दौलत सिंह निवासी शांति कुंज रोड, पीरूमदारा, रामनगर द्वारा थाना रामनगर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें बताया गया सायं वह अपनी पत्नी के साथ खेत में सिंचाई हेतु जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक उनका पीछा करते हुए पहुंचे । इनमें से एक युवक बाइक से उतरकर उनके पीछे खेत तक गया और बात करने के बहाने अचानक उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र झपटकर वापस बाइक पर बैठकर अपने साथियों संग फरार हो गया । झपटी के दौरान मंगलसूत्र के कुछ दाने मौके पर गिर गए जबकि शेष दाने व पेंडल आरोपी अपने साथ ले गए । वादी की तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 120/26 धारा 304 बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा एसपी सिटी मनोज कत्याल व सीओ रामनगर सुमित पांडेय* को *विशेष टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश दिए गए । उच्चाधिकारियों के निर्देश पर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार* के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई । टीम द्वारा क्षेत्र में लगे करीब *60-70 CCTV कैमरों* की फुटेज खंगाली गई तथा संदिग्धों की पहचान किया गया । चौधरी ढाबा के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।—

1. *सावेज उर्फ भूरा* पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी महेशपुर काशीपुर (उम्र 19 वर्ष)
2. *जुबैर* पुत्र मौ० जाहिद, निवासी किला बाजार काशीपुर (उम्र 25 वर्ष)
3. *एक विधिविवादित किशोर* संरक्षण में

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुनः क्षेत्र में झपटमारी की घटना को अंजाम देने आए थे।

*बरामदगी*

* एक टूटा हुआ मंगलसूत्र (06 पीली धातु के दाने व एक पेंडल सहित)
* घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल *UK18U4835

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *