ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी अवैध स्मैक ले जा रहा व्यक्ति दबोचा, कब्जे से 04.90 ग्राम स्मैक बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशित क्रम में चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के पेंच कस रही है । उक्त कार्यवाही के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दौराने चैंकिग अमजद नामक व्यक्ति को ग्राम कालेवाला तिराहे पर ट्रांसफार्मर के पास से अवैध स्मैक 04.90 ग्राम को परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया। मु0अ0सं0- 176/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम दर्ज कर आरोपी को न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*विवरण आरोपित-*
अमजद पुत्र इखलाक निवासी ग्राम शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

*माल बरामदगी-*
1-4.90 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *