रूडकी पुलिस का संदिग्ध व्यक्तियो पर प्रहार, चाकू लेकर घूम रहा संदिग्ध दबोचा संदिग्ध संभवतः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे था |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रूडकी | कोतवाली रूडकी से रात्रि गश्त मे रवाना पुलिस कर्मियों द्वारा टोडा कल्याणपुर से टोडा एहतमाल को जाने वाली सडक के पास ट्युवैल के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में ट्यूबवेल की आड मे छिपा पाया। संदिग्ध की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। किसी घटना को अंजाम देने की नियत से घूम रहे संदिग्ध को नियमानुसार हिरासत में लेकर कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 25(1ख)(ख) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

*विवरण आरोपित-*
सलीम S/O मुर्सलीन निवासी ग्राम टोडा अहतमाल रूडकी कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

*बरामदगी-*
अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *