रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में दर्ज मामले में हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया है तथा इस घटना में शामिल 02 आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है । वादी द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री व भतीजी घर से बिना बताए लापता हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया । SSP हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई । पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों व हाईवे के CCTV कैमरे खंगाले व डिजीटल सर्विलांस का सहारा लिया लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी मोहित कुमार को बिजनौर से हिरासत में लेकर नाबालिग भतीजी को बरामद किया गया | आरोपी नितीश उर्फ मन्नू को बिजनौर से हिरासत में लेकर नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद किया गया | दोनों के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. मोहित कुमार पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम भरेका गजरौला पैमार, थाना कीरतपुर, बिजनौर
2. नितीश उर्फ मन्नू पुत्र कलीराम निवासी ग्राम भरेका गजरौला पैमार, थाना कीरतपुर, बिजनौर












Leave a Reply