नौगांव पुलिस बैरियर पर अवैध स्मैक के साथ 2 युवक गिरफ्तार चारधाम यात्रा के दौरान नशे तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस का चैंकिग अभियान जारी।

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर यातायात व यात्रा का सुगम एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सर्वोत्तम प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नशे तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा विगत रात्रि में नौगांव पुलिस बैरियर पर चैकिंग के दौरान सिकेंदर व अक्षय नाम के 2 युवकों को वाहन संख्या UK 10A 9364(स्कूटी) से स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । 4.09 ग्राम स्मैक बरामद की गयी । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त सिकेंदर उर्फ सिकू पूर्व में भी स्मैक तस्करी मे जेल जा चुका है, जमानत पर रिहा होने के बाद से ही पुलिस द्वारा सिकू की निगरानी की जा रही थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किये जा रहे है, साथ ही यह भी मालूम किया जा रहा है कि इनके द्वारा स्मैक की सप्लाई कहां-कहां व किसको की जाती है, सभी की कुण्डली खंगाली जायेगी ।

*अभियुक्त-*
1 – सिकेंदर उर्फ सिकू पुत्र राजूलाल निवासी ग्राम कंसोला, थाना पुरोला उत्तरकाशी(31 वर्ष)
2 – अक्षय पुत्र हुकुम दास निवासी मुंगरा गांव, थाना पुरोला, उत्तरकाशी(22 वर्ष)

*बरामद माल* – 4.09 ग्राम स्मैक(हेरोइन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *