उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग तथा धाम पर पुलिस ड्यूटियों को चैक तथा जवानों हौसला-अफजाई की गयी। यात्रा ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों की प्वाइंट टू प्वाइंट ब्रीफ कर ट्रैफिक के स्मुथ संचालन, सुदृढ़ पार्किग व्यवस्था तथा भीड प्रबन्धन हेतु जरुरी निर्देश दिये गये । आगामी यात्रा पीक को देखते हुये सभी जवानों को सतर्क रहने तथा अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । गंगोत्री हाईवे के संकरे, संवेदशील स्थानों भटवाडी, चढेती, हेलगुगाड, स्वारीगाड, गंगनानी, लिमचीगाड, डबरानी, सुक्की, धराली, जांगला आदि का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा के इन्तजामों तथा पुलिस प्रबन्धन का जायजा लिया गया । संवेदशील स्थानों पर नियुक्त पुलिस व एसडीआरएफ के कर्मियों को अलर्ट रहते हुये ड्यूटी तथा सुरक्षा के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतें दी गयी। लगातार कन्ट्रोल रुम व उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में बने रहने तथा जाम की स्थिति मे वन-वे व्यवस्था से यातायात चलाने के निर्देश दिये गये । हीना यात्री पंजीकरण केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन तथा मेडिकल के जरुरी नॉम्स पूरे करने हेतु तीर्थयात्रियों को कम से कम समय हेतु रोकने, श्रद्धालुओं से सौम्य/सरल व्यवहार करने तथा पार्किग में वाहनो के प्रवेश व निकासी हेतु उचित निर्देश दिये गये । गंगोत्री धाम व घाट पर तैनात पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ व क्यूआरटी को घाटों पर सर्तक रहने तथा मन्दिर में श्रदालुओं को सीरिअल के हिसाब से कतारबद्ध दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये । तीर्थयात्रियों से बातचीत कर यात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया, बेहतर यात्रा प्रबन्धन के सम्बन्ध में उनके अनुभव पूछे गये। सभी श्रद्धालुओं का यात्रा पर स्वागत करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की चारधाम यात्रा-2026 की दिग्दर्शिकाएं वितरित की गयी । निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।
एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया गंगोत्री यात्रा मार्ग का औचक निरीक्षण यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को प्वाइंट टू प्वाइंट ब्रीफ कर ट्रैफिक तथा यात्रा के स्मुथ संचालन के दिये गये निर्देश।















Leave a Reply