चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचकर आरोपित के कब्जे से 6.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार अपराधियो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध छापेमारी एवं चैकिंग अभियान चलाकर दौरान चैकिंग पुलिस टीम द्वारा गैस प्लान्ट क्षेत्रान्तर्गत नहर पटरी जमालपुर खुर्द को जाने वाले कच्चे रास्ते से एक आरोपी आबिद हुसैन पुत्र नसीर मिस्त्री निवासी दादूपुर गोविन्दपुर कोतवाली रानीपुर को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से कुल 6.75 ग्राम अवैध स्मैक की बरामदगी की गयी । हरिद्वार पुलिस द्वारा आरोपी आबिद हुसैन उपरोक्त के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपी*
1- आबिद हुसैन पुत्र नसीर मिस्त्री निवासी दादूपुर गोविन्दपुर कोतवाली रानीपुर।

*बरामदगी-*
कुल 6.75 ग्राम स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *