गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में की जा रही कार्यवाही के तहत थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर एक 5000/- का ईनामी व एक गैंगस्टर गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*आरोपित का विवरण-*
1- शहजाद पुत्र रफीक निवासी ऐथल थाना पथरी हरिद्वार (ईनामी)
2- जब्बार पुत्र जरीफ निवासी ग्राम बौडाहेडी थाना पथरी हरिद्रार(गैंगस्टर)

*अभियोग-*
(1) मु.अ.सं.-94/2026, धारा- 3/5/11 गोवंश अधिनियम बनाम शहजाद
(2) मु.अ.सं.-173/2026, धारा -2/3 गैंगस्टर अधिनियम बनाम जब्बार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *