रिपोर्ट – वंश शर्मा
रोशनाबाद | रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में पुलिस उच्चाधिकारीगण की देखरेख में बिखरते परिवारों को जोडने के लिए मायापुर महिला हेल्पलाइन द्वारा महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया । ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष काउंसिलिंग हेतु गम्भीर एवं जटिल प्रकार के पारिवारिक प्रकरणो को रखा जाता है। बैठक में नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा/ हेल्पलाईन, मनोवैज्ञानिक असिस्टेंट प्रोफेसर अरूण कुमार, समाजशास्त्री श्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता सुश्री रीमा साहीम, प्रधानाचार्य, प्रभारी महिला हेल्पलाइन मायापुर उ०नि० अजंना चौहान द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादो व दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर सुना गया व परिवार को टूटने से बचाने के लिए समस्त परिजनों के पक्षों को सुना व उन्हें समझाया गया । काउंसिलिंग में 05 पारिवारिक प्रकरणों में ऐच्छिक ब्यूरो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के समझाने पर उच्चाधिकारीगण के समक्ष आपसी सहमति के साथ साथ रहने का समझौता हुआ एवं 04 प्रकरणों में भविष्य हेतु सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि दी गई । हरिद्वार पुलिस का प्रयास रहता है कि जितने भी प्रकरण हेल्पलाइन में आ रहे हैं उनका घर बस जाए और सभी अपने परिवार के साथ आपसी समन्वय बनाकर अपनी गृहस्थी आगे बढ़ा कर चले, क्योंकि परिवार है तो समाज और संस्कृति जिंदा है |













Leave a Reply