शान्ति व्यवस्था भंग करने पर 03 व्यक्ति गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | बुग्गावाला पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था /कानून व्यवस्था भंग करने पर निम्न प्रकरणों में 03 व्यक्तियों को धारा-172 बी०एन०एस०एस० में गिरफ्तार किया गया है । 01. भूमि स्वामी द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ अनाधिकृत रूप से आवेदिका की गेहूं की फसल काटने के सम्बन्ध में प्रार्थनापत्र दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में आवेदिका व विपक्षी सतीश को थाने बुलवाया गया था। दोनो पक्षो से प्रकरण के संबंध में जानकारी की जा रही थी । तभी विपक्षी द्वारा आवेदिका व परिजनो के साथ लडाई-झगडा करने पर उतारू हो गया। जिसको मौके पर काफी समझाया गया किन्तु नही माना व और उत्तेजित होकर लडाई झगडे पर उतारू हो गया । 02. सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति कस्बा बुग्गावाला में शराब के नशे में लडाई झगडा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं उपरोक्त सूचना पर चेतक कर्म०गण तत्काल मौके पर पहुंचे पर झगडा फसाद कर रहे दोनो व्यक्तियों अतरपाल व फूल कुमार को चेतक कर्म०गण द्वारा काफी समझाया गया किन्तु नही माने व मरने मारने पर उतारू हो गये । पुलिस टीम द्वारा दोनो ही प्रकरणों में अन्य कोई चारा ना देख तीनो व्यक्तियों को शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा-172 बी०एन०एस०एस० के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। बाद गिरफ्तारी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*विवरण आरोपित-*
01. सतीश पुत्र सीताराम निवासी बुधवाशहीद थाना बुग्गावाला
02. अतरपाल पुत्र रमेश
03. फूल कुमार पुत्र रामदिया निवासीगण हरिपुर टोगिंया थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *