छात्र-छात्राओं के बीच पहुंची फायर स्टेशन रुड़की की टीम रुड़की व कलियर क्षेत्र के बच्चों को आगजनी की घटनाओं में बचाव के लिए किया जागरुक |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | प्रचलित अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के क्रम में फायर स्टेशन रुड़की में तैनात कर्मियों द्वारा एफएसओ रुड़की की अगुवाई में सेनटेनस सीनीयर सेकेंडरी गर्ल्स जादूगर रोड रुड़की व कलियर शरीफ क्षेत्र में स्कूलों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम द्वारा निम्नलिखित कार्य किए गए-

➡️स्कूल के छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी।
➡️अग्निशमन उपकरणों के प्रकार व उनके प्रयोग के बारे में बताया।
➡️परिसर में कृत्रिम आग लगाकर उसे बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया।
➡️अग्नि सुरक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं के मन में चल रहे सवालों का उत्तर दिया गया।
➡️ स्कूल स्टाफ को आग लगने/ आपात स्थिति पर स्कूल भवन से बाहर निकलने के लिए सुरक्षित/अवरोध रहित मार्ग बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
➡️प्रबंधन को स्कूल में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *