हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वाले 01 आरोपित को धर दबोचा आरोपित के कब्जे से 50 पैकेट देशी शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना अध्यक्ष अजय द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त के क्रम में 01आरोपित को अवैध शराब के साथ पकडा गया | आरोपित के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम व पता आरोपित*
1.प्रीन्स कुमार पुत्र कृष्णपाल नि0 काला गेट रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
1- 50 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का अवैध शराब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *