हरिद्वार पुलिस का आँपरेशन प्रहार जारी 6 माह से फरार 5 हजार का ईनामी बदमाश आया गिरफ्त में आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी किये गये है अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था । आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा वान्छित आरोपित की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया गया है। तथा वान्छित/शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी चुन-चुन कर की जा रही है । कोतवाली मंगलौर पर पंजीकृत वर्ष 2025 में पुलिस टीम को गौवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग दर्ज हुआ । जिसमे एक आरोपित शहीद को पकडा गया था व अन्य आरोपित शाकू जो कि गोकशी से सम्बन्धित फऱार चल रहा था आरोपित की गिरफ्तारी हेतु कुशल पर्यवेक्षण मे एक टीम को आरोपित शाकू जो लगभग 06 माह से फरार चल रहा था तथा 5 हजार का ईनामी बदमाश जो कि अलग- अलग स्थानो पर छुप कर रहता था आँपरेशन प्रहार के तहत निम्न आरोपित को पकडा गया । आरोपित की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 5 हजार रु0 की ईनाम की घोषणा की गई थी आँपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

*नाम पता आरोपित*
1- शाकू पुत्र छोटा निवासी बुक्कनपुर कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार।

*आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0स0 249/2023 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण एक्ट -थाना झबरेडा
2-मु0अ0स0 537/2024 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण एक्ट – कोत0 मंगलौर
3- मु0अ0स0 740/2025 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण एक्ट -कोत0 मंगलौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *