ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने 01 स्मैक तस्कर को धर दबोचा आरोपित के कब्जे से 7.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है | इसी क्रम में कनखल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये अवैध स्मैक तस्करी करते हुये 01 व्यक्ति को 7.92 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा । आरोपी के विरुद्ध थाना कनखल पर NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपी*
1-शंकर पुत्र दीपक निवासी डिग्गी भट्टा शास्त्री नगर थाना मेडिकल जिला मेरठ उ0प्र0।

*बरामदगी*
1- 7.92 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *