रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले, साधु-संतों का भेष धारण कर आमजन विशेषकर महिलाओं व युवाओं को भ्रमित कर व्यक्तिगत/घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर अनुचित लाभ लेने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर के नेतृत्व में दरगाह शरीफ क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया । इस दौरान दरगाह परिसर के आसपास स्थित सराय, रैन बसेरा व टीन शेड आदि स्थानों पर चेकिंग कर 12 संदिग्ध ढोंगी/तांत्रिक/बाबा भेषधारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई । सभी के विरुद्ध धारा 172(2) BNSS के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया जारी है । हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में विभिन्न राज्यो, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के निवासी शामिल हैं ।















Leave a Reply