“ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लोग शादी समारोह में व्यस्त, चोर मौक़े की तलाश में 24 घंटे के भीतर शातिर वाहन चोर रानीपुर पुलिस ने दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वादी शहजाद अंसारी पुत्र उमरदाज अंसारी, निवासी मौहल्ला चौहनान कस्सावान, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा ऑनलाइन E-FIR के माध्यम से सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (नं0 UK 08 BB 3584) को सलेमपुर में एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है । इस संबंध में कोतवाली रानीपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 114/26 अभियोग पंजीकृत किया गया । उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुसार एवं प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई । टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं विभिन्न डिजीटल साक्ष्यों का गहन अध्ययन करते हुए 24 घंटे के भीतर ही  रात्रि में चेकिंग के दौरान नहर पटरी से जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी को धर दबोचा गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सलेमपुर में एक शादी समारोह के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ज्वालापुर जा रहा था । पुलिस द्वारा अभियोग में आवश्यक धाराओं की वृद्धि करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
वसीम पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार (उम्र 27 वर्ष)

*बरामदगी*
एक अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (रजि0 नं0 UK 08 BB 3584)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *