आंबेडकर जयंती को निकलने वाली शोभा यात्राओं को लेकर आमजन के साथ बैठक आयोजित सभी उपस्थित जन को सद्भाव की भावना प्रदर्शित करने के लिए किया गया प्रोत्साहित |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा | आगामी डाँ0 भीमराव अम्बेडकर जंयती के अवसर पर कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने शोभा यात्राओं के दृष्टिगत कोतवाली परिसर में आयोजको/जन प्रतिनिधियों/सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की । गोष्टी मे शोभा यात्रा को शांति पूर्वक व सौहार्द पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु सभी आयोजको से अपील की गईं । साथ ही आयोजकों को जानकारी दी गई कि प्रशासन से अनुमति के पश्चात ही निर्धारित मार्ग पर शोभा यात्रा निकालें। कोई अनुचित संगीत, गाना ना बजाएं । सभी के द्वारा पुलिस के साथ सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *