होटल/ढाबा में अवैध रुप से शराब परोसने पर ढाबा संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

उत्तरकाशी | नशे तथा मादक द्रव्यों के अवैध प्रचलन की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष बडकोट के नेतृत्व में सांय को थाना बडकोट पुलिस द्वारा स्थान निकट टैक्सी स्टैंड बड़कोट के नीचे स्थित होटल ढाबों की चैकिंग की गई तो ढाबा मालिक पूरण पुत्र शोभाराम निवासी दंगीशरण, नेपाल, हॉल – बड़कोट उत्तरकाशी के द्वारा अपने किराये के ढाबे में लोगों को शराब परोसी जा रही थी, पुलिस द्वारा ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर  होटल/ढाबा में अवैध रुप से शराब परोसने पर उक्त संचालक के विरुद्ध थाना बड़कोट पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/68  के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *