मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के जनपद नैनीताल में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज सायं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी सभागार में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई । बैठक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए ।
समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
*1. सुरक्षा एवं एक्सेस कंट्रोल (Security & Access Control) सघन चेकिंग:* कार्यक्रम स्थल और संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट्स फिक्स कर सघन चेकिंग, एंटी-सबोटाज चेक और वाहनों का गहन सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।
▫️*तकनीकी सुरक्षा:* वीआईपी कार्यक्रम स्थल पर BDS (बीडीएस) टीमों को सक्रिय किया गया है तथा DFMD के माध्यम से प्रभावी फ्रिस्किंग व चेकिंग की जाएगी।
▫️*प्रभावी एक्सेस कंट्रोल:* Access Control के लिए स्लाइडिंग बैरियर का उपयोग कर सुरक्षा घेरा मजबूत किया जाएगा।
*2. यातायात प्रबंधन एवं Crowd Management*
▫️ *सुचारू यातायात:* सभी मार्गों पर यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू किया जाए।
▫️*पार्किंग व्यवस्था:* महत्वपूर्ण स्थलों पर पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि कहीं भी भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो।
*▫️हेलीपैड सुरक्षा:* हेलीपैड क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और रिहर्सल ड्रिल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
*3. निगरानी एवं इंटेलिजेंस (Surveillance & Intelligence) *
▫️*सोशल मीडिया पर नजर:* सोशल मीडिया और मैन्युअल इंटेलिजेंस के जरिए संदिग्ध गतिविधियों और अराजक तत्वों पर सतत् निगरानी रखी जाएगी।
*4. ‘ऑपरेशन प्रहार’ और कठोर कार्यवाही:-*
जिले में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत संदिग्धों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
▫️*होटल/ढाबों की जांच:* सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों के होटल, ढाबों और सराय की गहन चेकिंग करने तथा Announcement के माध्यम से चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
▫️आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीमों (QRT) को अलर्ट मोड पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है।
*5. उत्तरदायित्व एवं ब्रीफिंग*
बैठक के अंत में स्पष्ट किया गया कि ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी को ब्रीफ किया जाए। प्रत्येक पॉइंट पर जिम्मेदारी तय की गई है और कोताही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त रुख अपनाया जाए।
एसएसपी नैनीताल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा । गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, रेवाधर मठपाल एसपी संचार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, बनभूलपुरा, थानाध्यक्ष काठगोदाम, मुखानी, यातायात निरीक्षक भवाली, वाचक देवेंद्र राजपूत, स्टेनो, पीआरओ, SI MT भौतिक रूप से तथा सुमित पांडे सीओ रामनगर तथा अन्य थाना प्रभारियों ने VC के माध्यम से प्रतिभाग किया।















Leave a Reply