नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के पास एक अभियुक्त को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में FIR No. 58/2026 धारा 8/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है ।
*गिरफ्तारी*
अमान पुत्र अतीक निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 25 वर्ष
*बरामदगी*
* 09 Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml
* 10 Pheniramine Maleate Injection (Avil) 10 ml vial
*कुल 19 नशीले इंजेक्शन बरामद*
👉 जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
















Leave a Reply