ऑपरेशन प्रहार: 1 फरार अभियुक्त गिरफ्तार यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन व में शांति एवं कानून व्यवस्था को सदृढ़ करने, अपराधियों की धरपकड़ तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाही लागातार जारी है । इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी में 125बी/281 बीएनएस से संबंधित अभियोग में लंबे समय से फरार चल रहे 1 वारंटी अभियुक्त को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर बीते रोज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया । वहीं थानाध्यक्ष मोरी द्वारा मोरी क्षेत्र के नेटवाड़ में वाहन चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 1 वाहन सीज, 8 के MV एक्ट तथा 3 के विरुद्ध पुलिस एक्ट की कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *