गंगा जी में अचानक बढ़ा जलस्तर, 21 लोग टापु पर फँसे, पुलिस ने किया रेस्क्यू सतर्कता और तत्परता से टली बड़ी अनहोनी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | कबीर कुटीर घाट, सप्तऋषि क्षेत्र में घाट के आगे बने टापू पर कुछ पुरुष, महिलाएं व बच्चे गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा का बहाव तेज हो गया, जिससे सभी लोग टापू पर फंस गए । सूचना प्राप्त होते ही चौकी इंचार्ज सप्तऋषि मय चेतक कर्मगण एवं जल पुलिस टीम बोट व आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची । रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टापू पर फंसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित किनारे पर लाया गया । रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में 10 पुरुष, 07 महिलाएं तथा 04 बच्चे शामिल हैं, सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित हैं, कोई जनहानि नहीं हुई है । रेस्क्यू किए गए सभी व्यक्ति दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के निवासी हैं । गंगा नदी में स्नान करते समय जलस्तर व बहाव का विशेष ध्यान रखें। नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *