हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई 02 बच्चों को किया सकुशल बरामद कलियर क्षेत्र में,घुम रहे थे बच्चे किया सकुशल बरामद परिजनों को बिना बताए निकले थे घर से |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | पुलिस टीम को कलियर दरगाह क्षेत्रान्तर्गत 02 बच्चे अकेले संदिग्ध घूमते दिखाई दिये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त बच्चों को संरक्षण में लेकर थाने पर पुलिस चाईल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष पेश कर पूछताछ की गयी तो दोनों बच्चों ने अपना नाम 1. हसनेन पुत्र सानू निवासी किदवई नगर बनफूलपुरा हल्द्वानी नेनीताल, 2. आयान पुत्र इरशाद निवासी प्रेमनगर लोनी गाजियाबाद हाल पता किदवई नगर बनफूलपुरा हल्द्वानी नेनीताल, उम्र 13 वर्ष बताया । बताया कि वे 02- दिन पहले अपने घर हल्द्वानी से परिजनों को बिना बताये घर से भाग गये थे, ट्रेन में बैठकर रुड़की कलियर आ गये थे । पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बच्चों के माता पिता को स्थानीय पुलिस की मदद से सूचना देकर कलियर थाने बुलाया गया, परिजनों के आने पर दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । उक्त प्रशंसनीय कार्य के लिए परिजनो द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार/ खुशी प्रकट की ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *