रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, सड़कों एवं ढाबों में बैठकर खुलेआम शराब पीने व हुड़दंग करने वाले कुल 29 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई । पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।












Leave a Reply