सुरक्षित एवं जाम मुक्त यातायात को लेकर पुलिस की सक्रियता पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा रूट का निरीक्षण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अब्दुल कलाम चौक से नारसन तक यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मार्ग को सुरक्षित एवं जाम मुक्त बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *