रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | कोतवाली रुड़की पुलिस एवं गौ स्क्वाड टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जौरासी में एक मकान में गौकशी की जा रही है । सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान एक आरोपी को मौके से दबोचा गया, जबकि अन्य 03 आरोपी फरार हो गए, मौके से 76.03 किलोग्राम गौवंशीय मांस एवं पशु कटान उपकरण बरामद किए गए | बरामदगी के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 121/2026 गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । हिरासत में लिए गए आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है साथ ही फ़रार आरोपियों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है ।
*पकड़ा गया आरोपी*
अब्दुल बहाब पुत्र निसार निवासी इस्लामनगर कोतवाली मंगलौर















Leave a Reply