रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार जनपद हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर के नेतृत्व में भगवानपुर पुलिस टीमों द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी की ग्राम सिकरोडा गांव में इकराम पुत्र यासीन के घर में निवासी गण ग्राम सिकरोडा द्वारा गाय को काट रहे हैं तथा वंही काट छांट कर रहे हैं । प्राप्त सूचना पर भगवानपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से महिला निवासी ग्राम सिकरोडा कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार पकड लिया । जबकि शेष आरोपित पुलिस टीम को आता देख मौके से फरार हो गये। मौके से पकडे गये आरोपित के कब्जे से करीब 350 किलोग्राम गोमांस व गोकशी उपकरण तथा एक जीवित गौंवश जिसको पास वाले कमरे खुंटे से क्रूरतापूर्वक बांधी गयी है जो कि काफी भूखी प्यासी थी को बरामद किया | मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर वैधानिक कार्रवाई की गयी व बरामदा गोमांस को गढ्ढा खुदवाकर व अम्लीय छिडकाव करवाकर दबाया गया । उपरोक्त सम्बन्ध में आरोपितों के विरूद्व उत्तराखण्ड गो वंश संरक्षण अधिनियम व 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं |
*नाम पता आरोपित*
01.महिला निवासी ग्राम सिकरोडा कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार।
*माल बरामदगी**
01. 350 किलो गौ मांस
02. गोवंशीय शिर, खुर खाल
03-02 कुल्हाडी लोहे
04-03 लोहे की अदद छुरी
05-5 अदद कपडे की रस्सिया
06- एक जीवित गौंवश















Leave a Reply