रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | देवभूमि में धर्म की आड़ में आमजन की आस्था एवं भावनाओं से खिलवाड़ कर धोखाधड़ी करने वाले छद्म भेषधारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान ऐसे व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी गई जो साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं व युवाओं को उनकी व्यक्तिगत/घरेलू समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर भ्रमित करते हैं । इसी क्रम में रोड़ीबेलवाला घाट एवं आसपास क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 10 ढोंगी बाबाओं को चिन्हित कर धारा 172(2) BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है ।
*नाम पता कालनेमि*
1. रामवतार उर्फ बब्लू पुत्र मुन्ना लाल प्रजापति, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना इज्जतनगर, बरेली (उ.प्र.), उम्र 50 वर्ष
2. राजू गिरि पुत्र अमरनाथ गिरि, निवासी पीपल नगरी, विष्णुघाट, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 60 वर्ष
3. दिलबाग पुत्र प्रेम, निवासी ग्राम भाडरौला, पानीपत (हरियाणा), उम्र 51 वर्ष
4. भगवान दास पुत्र भोला, निवासी प्रतापगढ़, उम्र 65 वर्ष
5. चमन सिंह अहिरवार पुत्र श्यामलाल अहिरवार, निवासी गोरखपुर रायमेन (म.प्र.), उम्र 42 वर्ष
6. रामचन्द्र सिद्धू पुत्र अज्ञात, निवासी पोनिया, बिहार, उम्र 56 वर्ष
7. सरदा गिरि पुत्र महन्त राजगिरि, निवासी श्रीनगर धारी देवी, पौड़ी गढ़वाल, उम्र 52 वर्ष
8. शीतल नाथ पुत्र कमलनाथ, निवासी चंडीघाट, थाना श्यामपुर हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष
9. विनय पुत्र मेवानाथ, निवासी चंडीघाट माजरा, थाना श्यामपुर हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष
10. आंचलनाथ पुत्र शिकंदर नाथ, निवासी चंडीघाट, थाना श्यामपुर हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष















Leave a Reply