SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस लाईन में परेड/लाईन परिसर का किया गया निरीक्षण नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण की प्रगति, दैनिक दिनचर्या एवं उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी ।

उत्तरकाशी | पुलिस जवानों के शारीरिक/मानसिक स्वास्थ्य तथा एकता/अनुशासन बनाये रखने हेतु पुलिस लाईन ज्ञानसू, उत्तराकाशी मे आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। जवानों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवायी गयी । पुलिस लाइन में प्रशिक्षणाधीन नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण की प्रगति, दैनिक दिनचर्या एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। रिक्रूट आरक्षियों के बैरकों का जायजा लेकर आवास, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुये व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। नये जवानों का उत्साह बढाते हुये उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पुलिस बल की नींव है, सभी प्रशिक्षण को पूर्ण अनुशासन, समर्पण और लगन के साथ पूरा करें। उनके द्वारा प्रशिक्षण स्टाफ को आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये ताकि वे भविष्य में पुलिस विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें। रिक्रूट्स को पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा का महत्व, प्रशिक्षण के दौरान सिखाई जाने वाली सभी बातों को पूर्ण मनोयोग व लगन के साथ आत्मसात करने के लिये किया प्रेरित किया गया । जेटीसी प्रशिक्षण में नव नियुक्त आरक्षियों को कठोर प्रशिक्षण की कसौटी पर परखा जा रहा है। परेड से लेकर चुनौतीपूर्ण ड्रिल, फिजिकल फिटनेस, अनुशासनात्मक अभ्यास और व्यवहारिक प्रशिक्षण, हर गतिविधि के जरिए इन रिक्रूट्स को एक कुशल, सतर्क और जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में ढाला जा रहा है, सभी जवानों में त्वरित निर्णय क्षमता, टीम वर्क तथा विभिन्न चुनौतियों में काम करने की दक्षता विकसित की जा रही है । परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन परिसर क्वार्टर गार्द मे गार्द की सलामी लेने तथा निरीक्षण के उपरान्त गार्द/सुरक्षा ड्यूटी के सम्बन्ध में सभी कमाण्डरों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। भोजनालय में साफ-सफाई, भोजन व खाद्यान की गुणवता चैक की गयी। पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार सहित अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *