रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है । उक्त अभियान के अन्तर्गत रात्रि में कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम दादूपुर स्थित ट्रांसफार्मर के पास खाली मैदान में अवैध जुआ, सट्टा लगा रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपित सद्दाम अली पुत्र रिजवान अली निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को पकडा गया । आरोपित के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व ₹1220/- नगद बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाने पर जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपी-*
1- सद्दाम अली पुत्र रिजवान अली निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*-
सट्टा पर्ची व ₹1220/-नगद, सट्टा पर्ची















Leave a Reply