हरिद्वार पुलिस की इनामी/वांछित आरोपितों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई हरिद्वार पुलिस द्वारा ₹5000/- के इनामी अभियुक्त को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी निवासी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा तहरीर दी कि मेरी पुत्री का घर से बिना बताये कही चले जाना तथा घर वापस ना आना के सम्बन्ध मे दी गई जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर गुमशुदगी पंजीकृत कराई गई । जिनके द्वारा सुरागरस्सी पतारस्सी करते हुये मुखबिर की सूचना पर गुमशुदा को सकुशल बरामद किया गया । गुमशुदा/पीडिता के बयानो व स्कूली दस्तावेज के आधार पर गुमशुदगी क्रमांक 33/25 को तरमीम कर मु0अ0स0 448/25 बनाम महबूब पुत्र अमीर आलम उर्फ (मीर ) निवासी खुड्डा थाना छपार मु0नगर उ0प्र0 के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । तथा नामजद आरोपित की गिरफ्तारी हेतु आरोपित के मस्कन पर दबिश दी गई किन्तु आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था । जिस पर विवेचक द्वारा कुर्की की कार्यावाही पूर्ण कर आरोपित के विरूद्ध मफरूरी मे आरोप पत्र मा0न्या0 प्रेषित किया गया था | मुकदमा उपरोक्त में नामजद वांछित/ईनामी अपराधी महबूब पुत्र अमीर आलम उर्फ (मीर ) निवासी खुड्डा थाना छपार मु0नगर उ0प्र0 जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है । जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा 5000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया । मामले की गम्भीरता को देखते हुये उक्त आरोपित की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा सुराग –रस्सी पता रस्सी व मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया । पुलिस टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक-09/04/2026 को अभि0 महबूब पुत्र अमीर आलम उर्फ (मीर ) निवासी खुड्डा थाना छपार मु0नगर उ0प्र0 को ग्राम बुडाना , माडवाडा मु0नगर उ0प्र0 से पकडा गया ।

**नाम पता आरोपित*
महबूब पुत्र अमीर आलम उर्फ (मीर ) निवासी खुड्डा थाना छपार मु0नगर उ0प्र0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *