रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ सट्टा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । 02 आरोपितों को दौराने चैकिंग अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब की तस्करी/सट्टे की खाई बाडी करते हुए धर दबोचा । आरोपितों विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर आबकारी अधिनियम/जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये।
*नाम व पता आरोपित*
शुभम पुत्र योगेश निवासी टाईप 2 सेक्टर 4 BHEL कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
अवैध 53 पव्वे देशी शराब
2- राजकुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेश सिंह निवासी मोहल्ला घास मंडी निकट पेट्रोल पम्प के पास कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
सट्टा पर्ची पैन डायरी व नगद ₹1600/-बरामद















Leave a Reply