रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ युवक मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में पटाखे फोड़ते हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । प्राप्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में संघन चेैकिंग अभियान चलाया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं हुड़दंगियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष निर्देश दिए गए ।
जिसके अनुपालन में कोतवाली भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा गया—
1.ओमकार पुत्र मदनपाल, निवासी भगवानपुर, जनपद हरिद्वार —
बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन, बिना हेलमेट, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते पाए गए।जिनके विरुद्ध धारा 3/181, 39/192, 129/194(D), 146/196, 128/194(C), 190(2), 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
2.आशू पुत्र जाहिद हसन, निवासी हल्लूमाजरा —बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन, बिना हेलमेट, बिना बीमा, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा तीन सवारी बैठाकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पाए गए।
जिनके विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाहन सीज किया गया।
मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने एवं हुड़दंग करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
















Leave a Reply