*वाहन चोरों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई हरिद्वार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के तीन आरोपितों को धर दबोचा आरोपितों के कब्जे से 02 मोटरसाइकिल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शनआदि) तस्करों/वाहन चोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु थाना प्रभारी थाना सिडकुल को निर्देशित किया गया । उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया,गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उक्त आदेश के क्रम मे टीम द्वारा वाहन चोरी की बरामदगी हेतु पुलिस टीम थाना क्षेत्र में रात्रि चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति मामूर थे तो दौरान चैकिंग IMC चौक के पास आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग एक मोटर साइकिल आती दिखाई दी जिस पर तीन लोग सवार थे जिसको रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर वापस पीछे मुड़कर भगाने का प्रयास करने लगा ।

जिसे चैकिंग के दौरान पकड़ लिया गया पकड़े जाने पर उसने अपना नाम
1. जितिन पुत्र तेजपाल
2. ⁠दीपक सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना
3. ⁠सचिन पुत्र पंकज गुप्ता बताया।
पकड़े गए व्यक्ति द्वारा एक और मोटरसाइकिल भी चोरी करना बताया जिसको हम लोग चला रहे थे बरामद की गई।

*नाम पता आरोपित*
1. जितिन पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम रेतोशिया थाना पिशामा जनपद सीतापुर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद जनपद हरिद्वार।
2. दीपक सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना निवासी ग्राम धर्माखेड़ा कोतवाली मैगल गंजखीरी जनपद लखीमपुर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद सिडकुल जनपद हरिद्वार।
3. सचिन पुत्र पंकज गुप्ता निवासी यादव मोहल्ला निकट शिव मंदिर मैगल गंजखीरी थाना मैगल गंजखीरी जनपद लखीमपुर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
दो मोटरसाइकिल बरामद
1. चेसिस नंबर MBLHAW121MH20579. (थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 धारा 303 बीएनएस से संबंधित)
2. चेचिस नंबर MBLHA10A3EHH19065(थाना बहादराबाद पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 79/ 2026 धारा 303(2))

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *