मनेरी पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को पढाया गया नशा, साइबर, महिला व सडक सुरक्षा का पाठ ।

उत्तरकाशी | नशा, साइबर, महिला अपराध आदि सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत कातवाली मनेरी पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, मनेरी में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों नशा, साइबर, महिला तथा सडक सुरक्षा के प्रति सजग किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के कुप्रभाव के प्रति सजग करते हुये बताया गया कि नशा हमे शारीरिक, मानसिक तथा अर्थिक हर प्रकार का नुकसान पहुँचाकर बर्बादी की गर्त में धकेल देता है, युवाओं के भविष्य को तबाह कर देता है। सभी छात्र-छात्राएं नशे व गलत संगत से दूरी बनाएं, अपने कैरियर तथा पढाई-लिखायी पर फोकस करें। व्यायाम तथा खेलकूद को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनायें। सभी अपने आस-पास के समाज व परिचितों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने का प्रयास करें । जनजागरुकता कार्यक्रम में पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं साइबर, महिला अपराध तथा यातायात नियमों की व्यापक जानकारी देते हुये साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933, डायल 112 तथा उत्तराखंड पुलिस एप्प के गौरा शक्ति की उपयोगिता बताते हुये एप्प को डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं तथा स्कूली स्टॉफ को सामान्य बीमारियों, इन्फेकशन, स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानियों तथा HPV वैक्सीन की जानकारी दी गयी । इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल गुलाब सिंह महर, अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद उनियाल, स्वास्थ्य विभाग सुमित्रा पवार(BHW), निकिता पंवार(CHO), पुलिस जवान दिनेश तोमर, श्रीमती रितु एवं अध्यापकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *