कर्तव्य और मानवता का संगम |

उत्तरकाशी | बीते 3 अप्रैल 2026 को कोतवाली उत्तरकाशी क्षेत्रांतर्गत, जोशियाडा बैराज से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था, पुलिस द्वारा पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत शव को शिनाख्त हेतु नियमानुसार 72 घण्टे के लिये जिला अस्पताल उत्तरकाशी, मोर्चरी में रखवाया गया था। शव की शिनाख्त न होने के कारण कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा मानवता का धर्म निभाते हुये कल 07.04.2026 को केदार घाट, उत्तरकाशी पर शव का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कर पंचतत्व में विलीन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *