रुद्रप्रयाग | जनपद में सम्भावित अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अग्निशमन एवं आपात सेवा) तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री गणनाथ सिंह के नेतृत्व में फायर टीम ने जनपद की प्रमुख गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्यवाही के दौरान टीम ने रतूड़ा स्थित हरियाली देवी ग्रामीण वितरक (इंडेन), रुद्रप्रयाग की मंदाकिनी इंडेन गैस एजेंसी और अगस्त्यमुनि (बांसवाड़ा) स्थित आनंद गैस एजेंसी में सुरक्षा मानकों को परखा । निरीक्षण के दौरान फायर टीम द्वारा गैस एजेंसियों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, फायर एक्टिंग्यूसर की वैधता और आपातकालीन निकास द्वारों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें आपात स्थिति में उपकरणों के सही संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। जांच के दौरान जिन स्थानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों में खामियां पाई गईं, उन्हें चिन्हित कर सम्बन्धित प्रबंधकों को शीघ्र सुधार करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी |
अग्नि सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर रुद्रप्रयाग फायर सर्विस : जनपद की गैस एजेंसियों का हुआ सघन निरीक्षण ।
















Leave a Reply