शारीरिक दक्षता और अनुशासन के संकल्प के साथ आयोजित हुई रुद्रप्रयाग पुलिस की साप्ताहिक मंगलवार की परेड ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में पुलिस कार्मिकों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक सतर्कता और अनुशासन को बनाए रखने हेतु आज मंगलवार को पुलिस लाइन रुद्रप्रयाग में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। यह परेड पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री विकास पुण्डीर के नेतृत्व में आयोजित हुई । ​परेड के दौरान पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस बल के साथ-साथ वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण कर कार्मिकों के टर्नआउट (वेशभूषा) को चेक किया गया तथा अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । समस्त पुलिस बल और रिक्रूट आरक्षियों द्वारा शारीरिक फिटनेस अभ्यास (PT) किया गया। ड्रिल और विभिन्न व्यायामों के माध्यम से कार्मिकों को फिट रहने के गुर सिखाए गए। विकास पुण्डीर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि एक स्वस्थ और फिट पुलिसकर्मी ही विपरीत परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी का निर्वहन कुशलतापूर्वक कर सकता है । ​आगामी केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत भी पुलिस बल की कार्यक्षमता और स्फूर्ति को बढ़ाने के लिए इस तरह के नियमित अभ्यासों पर विशेष जोर दिया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *