पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर ने जानकारी देते हुए बताया है कि गत दिव रात्रि लगभग 11;00 बजे के आसपास कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट के अन्तर्गत जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी जवाडी से लगभग 1.5 किमी. की दूरी पर इमरजेन्सी टनल 7बी पैकेज में कार्य करने के दौरान टनल के अन्दर मिट्टी का धंसाव हो गया था ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर ने जानकारी देते हुए बताया है कि गत दिव रात्रि लगभग 11;00 बजे के आसपास कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट के अन्तर्गत जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी जवाडी से लगभग 1.5 किमी. की दूरी पर इमरजेन्सी टनल 7बी पैकेज में कार्य करने के दौरान टनल के अन्दर मिट्टी का धंसाव हो गया था । मेगा कम्पनी के जनसम्पर्क अधिकारी महेश भट्ट द्वारा बताया गया कि इसमें किसी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई है कार्य सुचारु ढंग से चल रहा है। कम्पनी की टेक्निकल टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रिपेयरिंग कार्य किया जा रहा है। अतः किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *