ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ 01आरोपित को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलायें जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन मे थानाध्यक्ष पथरी द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की सघन चैकिंग करने हेतु थाना हाजा से पुलिस टीमे गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग एक्कड रोड पुल से एक व्यक्ति को चैकिंग हेतु रोका गया । उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो व्यक्ति से एक अदद तंमचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। उपरोक्त व्यक्ति को कारण गिरफ्तारी बताकर हस्व कायदा पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध थाना पथरी पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

**नाम पता आरोपित*
शोएब पुत्र इस्तकार निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी* –
01 अदद नाजायज तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *