रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है । जिससे अपराधियो में खौफ का माहौल है, कुछ अपराधी स्वयं कोर्ट में सरेण्डर भी कर रहे है । रानीपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 07.04.2026 एवं दिनांक 08.04.2026 को न्यायालय से जारी निम्न 03 वारण्टियो को उसके मस्कनो से धर दबोचा ।
*नाम पता वारण्टी-*
1-रवि कुमार पुत्र मेवालाल उर्फ निवासी निवासी गली न0 1 बी0 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार। सम्बन्धित *वाद सं0- 2549/21 धारा 138 एन0आई0एक्ट*
2-महिला निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार* सम्बन्धित *वाद संख्या 4886/2024 धारा 323,504,498ए, IPC*
3-नितीश कुमार उर्फ मिन्टू पुत्र जगराज निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार। सम्बन्धित *संख्या 4886/2024 धारा 323,504,498ए, IPC*
















Leave a Reply