नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही स्मैक के धंधे में संलिप्त 01 आरोपी को धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 29.20 ग्राम स्मैक, एक मोटर साइकिल व इलेक्ट्रॉनिक तराजू किया बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा | पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड स्तर से चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की स्मैक तस्कर के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिये गये दिशा निर्देश दिए गए । निर्देशित क्रम में प्रभारी निरीक्षक झबरेड़ा हरिद्वार के द्वारा टीम गठित की गई। उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा स्मैक के धंधे में संलिप्त 01आरोपी को 29.20 ग्राम स्मैक,इलेक्ट्रॉनिक तराजू व तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवाल के पास से पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध एनड़ीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपी*
अब्दुल कादिर पुत्र अमीर आलम निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार।

*बरामदगी* –
1. स्मैक 29.20 ग्राम
2. एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3. स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *