सार्वजनिक स्थानों/ ढाबों पर शराब पीने वालों के खिलाफ रानीपुर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सांय को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा गैस प्लांट क्षेत्र अंतर्गत बैरियर नं०-6, सलेमपुर चौराहा व आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई । पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 17 व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया तथा कुल ₹4250/- की धनराशि वसूल की गई | सभी व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *