ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीमों ने दो शराब तस्कर धर दबोचे आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है । कनखल पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये अवैध शराब तस्करी करते हुये संदीप को बैरागी से व सुरेश तोमर को जमालपुर से कुल दो आरोपितों को धर दबोचा ।

*नाम पता आरोपित*
1-संदीप पुत्र भंवर लाल निवासी फुलेरा जोगियारोड वार्ड न0 01 जयपुर राजस्थान हाल निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल हरिद्वार।
2- सुरेश तोमर पुत्र चिमन निवासी जमालपुर कला थाना कनखल हरिद्वार।

*बरामदगी*
1-देशी 32 पाउच्छ पैट्रा पैक अवैध शराब
2-देशी 54 पाउच्छ पैट्रा पैक अवैध शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *