पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई, समाधान एवं जनता के साथ बेहतर समन्वय हेतु समस्त थाना/कोतवाली पर ‘थाना दिवस’ आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं ।

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई, समाधान एवं जनता के साथ बेहतर समन्वय हेतु समस्त थाना/कोतवाली पर ‘थाना दिवस’ आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं । पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा थाना दिवस’ आयोजित कर के स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना गया तथा त्वरित/उचित समाधान का आश्वासन दिया गया । थाना दिवस के अवसर पर SHO कोतवाली दिनेश कुमा द्वारा उपस्थित सम्मानित जनता एवं ग्राम प्रहरियों से क्षेत्र की क़ानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श करते हुये आगामी चार धाम यात्रा के सुगम एवं सरल संचालन हेतु यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने, अपने आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पार्क करने तथा मादक पदार्थों के सेवन करने वालों को प्रतिबन्धित किये जाने हेतु अवगत कराया गया । शान्ति, कानून एवं यातायात व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी । वर्तमान समय में गैस की किल्लत के चलते सभी से संयम बनाये रखने, गैस सेलिंडर आवंटन/वितरण के समय व्यवस्थाओं को बनाने में पुलिस-प्रशासन को सहयोग प्रदान करने, गैस की बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहने, केवल आधिकारिक एप्प व दूरभाष नम्बर से ही गैस बुक करने की हिदायत दी गयी । ग्राम प्रहरियो को उनके दायित्वो से अवगत कराते हुये ग्राम की प्रत्येक सूचना को फोन या व्हाटसप ग्रुप के माध्यम से अवगत कराने हेतु बताया गया। ग्राम में असामाजिक लोगो को चिन्हित करने, नशे व मादक पदार्थो के अवैध कारोबार/व्यापार तथा अपराध नियंत्रण के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *