कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा 1.032 किग्रा चरस के साथ 2 नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 2500 रु0 के पुरस्कार से किया गया सम्मानित |

उत्तरकाशी | अवैध नशे पर कडा प्रहार करते हुये कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध चरस की बडी मात्रा के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है । ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु पुलिस को एक्टिव मोड पर रखा गया है। नशा तस्करों पर लगातार निगरानी तथा प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं । पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार एवं प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी के नेतृत्व में *कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये रात्रि को उत्तरकाशी, तेखला पुल के पास से राममोहन तथा कमल सिंह नाम के 2 नशा तस्करों को क्रमशः 706 व 326 ग्राम, कुल 1 किलो 32 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त चरस को इकट्ठा कर मुनाफे के लिये तराई क्षेत्र मे बेचने के फिराक मे थे। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है। आज अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- राममोहन सिंह रावत पुत्र स्व0 जीत सिंह निवासी ग्राम भंकोली, कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी, उम्र 59 वर्ष।
2- कमल सिंह पुत्र स्व0 नागेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त , उम्र 52 वर्ष।

*बरामद माल-* 1.032 किग्रा0 चरस (कीमत करीब 2.10 लाख रु0)

एस0पी0 उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं दिया जायेगा। नशे के जहर से युवा पीढी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वर्ष 2026 में अभी तक एनडीपीएस एक्ट के 8 मामलों में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 10 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। 6 किलोग्राम से अधिक अवैध चरस बरामद की गयी है। नशा तस्करों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का एक्शन आगे भी जारी रहेगा। *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा टीम को 2500 रु0 का नकद पारितोषिक देने की घोषणा की गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *