रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वादी विशु वर्धधाना राव, स्टेशन हेडक्वार्टर रुड़की, जनपद हरिद्वार द्वारा अभियुक्त सतपाल सिंह पुत्र हरफूल सिंह निवासी 442, आवास विकास, रुड़की (कोतवाली गंगनहर) के विरुद्ध ₹3,83,438/- के गबन के संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 294/24 पंजीकृत कराया गया था । उक्त प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक ध्वजवीर पवार द्वारा की जा रही थी। आरोपी घटना के बाद से वर्ष 2024 से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर कोतवाली रुड़की की ओर से ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के निर्देशन में फरार/इनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक ध्वजवीर पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आरोपी सतपाल सिंह को सिक्का किमाया, आईआईटी पार्क, शास्त्रधारा रोड, देहरादून से हिरासत में लिया गया । अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है |
*नाम पता आरोपित*
सतपाल सिंह पुत्र हरफूल सिंह निवासी: 442, आवास विकास, रुड़की (कोतवाली गंगनहर), जनपद हरिद्वार











Leave a Reply