SP देहात ने किया, कोतवाली मंगलौर का अर्धवार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर द्वारा थाना व्यवओं का किया गया गहन निरीक्षण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली मंगलौर | पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल द्वारा कोतवाली मंगलौर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों का रखरखाव, सरकारी संपत्ति, मालखाना, महिला डेस्क तथा थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया । अधिकारियों द्वारा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *