नैनीताल | मंजूनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन चेकिंग अभियान जारी है । उक्त अभियान के तहत मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में चौकी टीपी नगर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के सहयोग से रामपुर रोड स्थित दिसू दा ढाबा रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान रस्टोरेंट स्वामी प्रताप सिंह पुत्र माह सिंह निवासी मधुबन विहार, रामपुर रोड हल्द्वानी के कब्जे से काउंटर के भीतर से—
*20 पव्वे McDowell व्हिस्की*
*59 पाउच किन्नू देशी शराब बरामद किए गए।*
अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की *धारा 60 के अंतर्गत* अभियोग पंजीकृत किया गया है।
















Leave a Reply